फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Grandfather's dream fulfilled, bride brought by helicopter

Sambhal News: दादा का सपना किया पूरा, हेलीकॉप्टर से विदा कर लाया दुल्हन

Wed, 06 Mar 2024 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 06 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Grandfather's dream fulfilled, bride brought by helicopter
जुनावई (संभल)। दादा का सपना पूरा करने के लिए जुनावई के गांव लतीपुरधीर गांव निवासी रविंद्र रविंद्र मंगलवार को अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराके लाया। हेलीकॉप्टर से दुल्हन विदा हुई तो नवजोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। हेलीकॉप्टर के लिए दूल्हा दुल्हन को करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के लतीपुरधीर गांव के रहने प्रताप सिंह यादव के पौत्र रविंद्र की शादी धनारी थाना क्षेत्र के आर्थल गांव निवासी विजय सिंह यादव की बेटी रश्मि से तय हुई थी। प्रताप सिंह यादव ने अपने पौत्र की दुल्हन हेलीकॉप्टर से विदा कराने का सपना संजोया था। सोमवार को रविंद्र की बरात धनारी थाना क्षेत्र की आर्थल गांव पहुंची। रात में शादी की सारी रश्में निभाई गईं। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे करीब दुल्हन के विदा कराने के लिए गांव में हेलीकॉप्टर आया। करीब पांच घंटे तक दूल्हा-दुल्हन को हेलीकॉप्टर का इंतजार करना पड़ा। यहां हेलीकॉप्टर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। हेलीकॉप्टर ने दूल्हा-दुल्हन को विदा किया। जिसके बाद हेलीकॉप्टर लतीपुरधीर पहुंचा। यहां भी हेलीकॉप्टर को देखने के लिए आसपास के लोगों की खासी भीड़ जुट गई। इस दौरान जुनावई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए थे। वहीं हेलीकॉप्टर से बहू विदा कराके लाने पर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल था। वहीं यह शादी लोगों में चर्चा का विषय बनी रही। परिजनों ने बताया कि हेलीकॉप्टर के आर्थल गांव पहुंचने का समय सुबह 11 बजे दिया गया था, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से हेलीकॉप्टर पांच घंटे लेट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed