{"_id":"60ca4dec8ebc3e3567495f23","slug":"grand-father-dies-in-accident-and-grand-son-injured-chandausi-news-mbd3924729183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में दादा की मौत, पोता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में दादा की मौत, पोता घायल
विज्ञापन
बबराला/जुनावई। जुनावई पतरिया मार्ग पर गांव लावर के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दादा की मौत हो गई। पोते समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गुन्नौर लाया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव सील कर पीएम को भेज दिया है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरा निवासी हैदल सिंह (60) अपने पोते नरेंद्र (20) के साथ बाइक से मुरादाबाद गए थे। दादा पोते दोनों बाइक से दोपहर बाद घर लौट रहे थे। बाइक हैदल सिंह चला रहे थे। पतरिया जुनावई मार्ग पर गांव लावर के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में हैदल सिंह, नरेंद्र, दूसरी बाइक पर सवार गांव बिचौला भूड निवासी पुष्पेंद्र घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी जुनावई लाया गया। वहां से गुन्नौर रेफर कर दिया। गुन्नौर में चिकित्सकों ने हैदल सिंह को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र सिंह को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुष्पेंद्र के परिजन जुनावई से ही उसे उपचार के लिए संभल ले गए। वहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिए है। मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
हालांकि गुन्नौर सीएचसी में मृतक के परिजनों ने हंगामा किया तथा गांव के चार लोगों पर रंजिश को लेकर दुर्घटना कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुटी है।