फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gram Pradhan will take virtual oath today

अधिसूचना जारी, ग्राम पंचायतों वर्चुअल शपथ ग्रहण आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan will take virtual oath today
चंदौसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद सोमवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अधिसूचना जारी कर दी है। मंगलवार की सुबह 11 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो जाएगा। नेटवर्किंग अथवा अन्य किन्हीं कारण से शपथ लेने से छूटी ग्राम पंचायतों में 26 मई को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही संघटन के लिए ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 27 मई को होगी। इसके बाद ग्राम पंचायतों की बागडोर ग्राम प्रधानों के हाथ में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

संभल जनपद में 670 ग्राम पंचायत हैं।
सभी आठ ब्लॉकों की 514 ग्राम पंचायतों में होने वाली वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोहों की तैयारी पूरी हो गई है। सभी ब्लाकों में अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। नामित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह नियमित स्थान और समय की समय से ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को सूचना दें।
विज्ञापन

वर्चुअल शपथ के साथ ही सभी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य शपथ का एक प्रारूप भरकर भी सौंपेंगे। नामित अधिकारी अपनी उपस्थिति में शपथ की कार्रवाई 25 मई की सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण पंचायत घर, सामुदायिक भवन अथवा ग्राम पंचायत क्षेत्र के कॉमन सर्विस सेंटर पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत वर्चुअल तरीके से कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ शपथ के लिए लैपटॉप की व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक की रहेगी। किन्हीं कारणों जो ग्राम पंचायत शपथ ग्रहण करने से रह जाएंगी, उनमें 26 मई को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद 25 मई की शाम को ही पांच बजे तक शपथ दिलाने की सूचना निर्धारित प्रारूप में शाम पांच बजे तक देनी होगी।
27 को बैठक के साथ ही प्रधानों को मिल जाएंगे अधिकार
चंदौसी। शपथ ग्रहण के बाद 27 मई को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी। सभी ग्राम पंचायत सदस्यों को पहली बैठक के लिए नोटिस तामील कराए जाएंगे। नोटिस की एक प्रति पंचायत भवन सार्वजनिक स्थल पर चस्पा करनी होगी। पहली बैठक के मुख्य बिंदु और सुझाव को संकलित कर जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजनी होगी।

शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। 27 मई को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक के साथ ही ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारी मिल जाएंगे। जो कोरोना संक्रमण से निपटने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
संजीव रंजन, डीएम संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed