{"_id":"60ff08578ebc3e581c1d945f","slug":"gram-pradhan-injured-in-a-fight-between-two-sides-chandausi-news-mbd3971126163","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के साथ गाली-गलौज व मारपीट को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान समेत नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के साथ गाली-गलौज व मारपीट को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान समेत नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। खेत से आ रही युवती के साथ गाली-गलौच व मारपीट किए जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। बीच-बचाव में आए ग्राम प्रधान को भी चोट आई। पूरे मामले में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी में घायलों का मेडीकल परीक्षण कराया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस की ओर से ग्यारह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव घासीपुर का है।
रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव घासीपुर में युवती के साथ गाली-गलौच को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष से महिला शारदा पत्नी नरेश निवासी गांव घासीपुर की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया गया कि गांव का ही एक युवक खेत से आते समय उसकी बेटी के साथ बेवजह गाली-गलौच करने लगा। बेटी ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट करने लगा।
शोर सुनकर वह व परिवार वाले समेत आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी व उसके परिवार वाले उन सभी पर हमलावर हो गए। इससे उसे व छोटेलाल व हरपाल पुत्र दयाराम, भूरे पुत्र राजाराम, जगपाल पुत्र बदलू, ग्राम प्रधान लोकमन व पान सिंह पुत्र रामभरोसे के चोटें आईं हैं। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही दो सगे भाई मोहन सिंह व भूप सिंह समेत अखिलेश, रामवीर, ओमपाल, मुकेश व ओमप्रकाश के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष से मुकेश पुत्र किशनलाल निवासी गांव घासीपुर की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि रविवार की शाम वह व उसकी मां खेत पर जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव के कुछ लोग गाली-गलौच करते हुए हमलावर हो गए। इससे उसे व उसकी मां को चोट आई है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में तहरीर के आधार पर तीन सगे भाई नरेश, जसवंत व हरपाल समेत शेरसिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।