{"_id":"650a07c208d962164205c305","slug":"gram-panchayat-officer-arrested-for-embezzling-funds-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-3031-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: धन का गबन करने में ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार, महिला प्रधान की पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: धन का गबन करने में ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार, महिला प्रधान की पुलिस कर रही तलाश
विज्ञापन
संभल।
कैलादेवी थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत सिहावली के ग्राम पंचायत अधिकारी बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर कुददैया निवासी सुग्रीव सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी ने ग्राम प्रधान ओमवती के साथ मिलकर शासकीय धनराशि का गबन किया था। इसकी पुष्टि जांच में हुई थी।
पवांसा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी गुरुदयाल सिंह ने 16 जनवरी 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि 15 दिसंबर 2022 को शिकायत मिली कि ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान ने निर्माण कार्य कराए बिना ही धनराशि निकाली है। जिला पंचायतराज अधिकारी ने 19 दिसंबर को जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी को नामित किया था। जांच में सामने आया कि सीसी टाइल्स निर्माण कराए बिना ही 1,98,610 रुपये का गबन किया गया है। इसकी पुष्टि होने पर कैलादेवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ग्राम प्रधान की तलाश की जा रही है। उसको भी जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।