फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gram flour and oil samples fail in test, adulteration found

Sambhal News: बेसन और तेल के नमूने जांच में फेल, मिली मिलावट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gram flour and oil samples fail in test, adulteration found
बहजोई। बेसन व सरसों के तेल समेत बरफी व दूध आदि 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दुकानदारों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त, खाद्य संजय शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से बीते माह दिसंबर 2024 व जनवरी 2025 में जिले में कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 10 दुकानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के प्रयोगशाला में जांच के बाद सैंपल फेल मिले।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से मनौटा स्थित अजय कुमार की दुकान से बरफी समेत संभल की शहबाजपुर कलां के साजिद की डेयरी, जुनावई में सहज मिल्क के चिलिंग प्लांट व गुन्नौर में कमलेश की दुकान से मावा का सैंपल लिया गया था। प्रयोगशाला में जांच के बाद दूध व दूध से बने इन खाद्य पदार्थों में फैट कम मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अलावा चंदौसी में रामबाग रोड स्थित राजबहादुर की दुकान समेत संभल के कोट स्थित मोहम्मद जुबैर के सुपर स्टोर, चंदौसी के गुमथल रोड स्थित विनोद व सराय रुकुनुददीन स्थित मोइनुददीन की दुकान से बेसन का सैंपल लिया गया था। प्रयोगशाला में जांच के बाद बेसन में मटर के दाने की मिलावट का मामला सामने आया। इसके अलावा संभल के अशरफपुर सतूपुरा स्थित खुर्शीद अहमद व चंदौसी के गांव मोहम्मदपुर काशी स्थित मजरुल किराना स्टोर से सरसों के तेल के तेल के सैंपल लिए गए। प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट में सरसों के तेल में अन्य तेलों आदि की मिलावट सामने आई।


सहायक आयुक्त के मुताबिक खाद्य पदार्थों की जांच के बाद मिलावट के मामले सामने आने पर संबंधित दुकानदारों आदि को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद इनके खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article