{"_id":"658f2c25ebc335dc68082857","slug":"government-is-not-paying-attention-to-employment-and-inflation-dr-sheet-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-6401-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्रों के ध्यानार्थ... रोजगार और महंगाई पर सरकार का ध्यान नहीं है : डाॅ. बर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ... रोजगार और महंगाई पर सरकार का ध्यान नहीं है : डाॅ. बर्क
Sat, 30 Dec 2023 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
संभल। देश में गरीब परेशान है। युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। महंगाई बढ़ती जा रही है। सरकार जरूरी बातों पर ध्यान नहीं दे रही। यह कहना है संभल के सपा सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क का।
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर पीएम मोदी की तस्वीर लगे सेल्फी बूथ से क्या होगा। देश के युवाओं को रोजगार चाहिए। गरीब को महंगाई से छुटकारा चाहिए। सरकार इस पर तो ध्यान नहीं दे रही है। आगे कहा कि अब अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम किया जा रहा है। हिन्दुस्तान में कितने ही शहरों के नाम भाजपा ने बदल दिए हैं लेकिन नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। लोगों के इरादे नहीं बदले जाते।