फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Government dedicated to the upliftment of the poor, exploited and downtrodden

Sambhal News: सरकार गरीब, शोषित और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Government dedicated to the upliftment of the poor, exploited and downtrodden
गुन्नौर(संभल)। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष व गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल व लोकसभा क्षेत्र बदायूं की सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्य अतिथि सुनीता दयाल ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को पूरी तरह से समर्पित हैं। प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के लिए कई योजनाएं बनाईं और वास्तविक लाभार्थी तक उन योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब, शोषित, वंचित, दलित, पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिये पूरी तरह से समर्पित है।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि सुनीता दयाल ने कहा कि विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले देश में घर-घर में शौचालय, गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास, महिलाओं के लिए उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड आदि जैसी योजनाएं भाजपा सरकार की उपलब्धियां हैं। सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिखर गोयल, बबराला चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय, सुधीर मल्होत्रा, गुन्नौर चेयरमैन खुशबू प्रजापति, प्रशांत अग्रवाल, विजेंद्र प्रजापति, पूनम विशाल शर्मा, गवां के पूर्व चेयरमैन अखिलेश अग्रवाल, दिव्य प्रकाश यादव, जूलियस सीजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed