{"_id":"676cb2a396a5a6b7dd00e2de","slug":"goods-worth-thousands-including-cash-and-mobile-looted-from-villager-police-arrived-sambhal-news-c-204-1-chn1003-116292-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ग्रामीण से नकदी व मोबाइल समेत हजारों का सामान लूटा, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ग्रामीण से नकदी व मोबाइल समेत हजारों का सामान लूटा, पुलिस पहुंची
Thu, 26 Dec 2024 11:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। रेलवे स्टेशन से गांव जाने के लिए पैदल शाहबाद बस अड्डे जा रहे ग्रामीण को दो युवकों ने डरा धमका कर नकदी और मोबाइल समेत कीमती सामान लूट लिया। राहगीर ने ग्रामीण ने एक आरोपी को पकड़ कर मौके पर पहुंची गश्ती पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने उसे समझा बुझा कर घर भेज दिया। पीड़ित ने बुधवार को कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस लूट की घटना से इन्कार करते हुए मोबाइल गिरने की बात कह रही है।
कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खटैटा के रहने वाला प्रभु पुत्र स्व. मितराज ने बताया कि 23 दिसंबर की रात 9.30 बजे वह अलीगढ़ से पैसेंजर ट्रेन से चन्दौसी पहुंचा। घर जाने के लिए पैदल ही शाहबाद बस अड्डे की ओर जा रहा था। मालगोदाम रोड स्थित आंबेडकर पार्क के पास नशे में धुत दो युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने उसे डरा धमका कर तीन हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी, एक घड़ी, कुछ दवाई व मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान राहगीर आ गए। जिनकी मदद से एक आरोपी को दबोच लिया। घटना के बाद वह जीआरपी गया तो वहां कोतवाली क्षेत्र का मामला होने पर वापस भेज दिया। रेलवे पुलिस की सूचना पर गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को ये कह कर साथ ले गई कि इसके दूसरे साथी को पकड़ कर ला रहे हैं। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस वापस लौटी तो युवक साथ नहीं था। पूछने पर पुलिस कर्मियों ने युवक को छोड़ने की बात कही।पीड़ित का कहना है कि बृहस्पतिवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
पीड़ित ने खुद ही बताया कि उसका केवल मोबाइल गिरा था और वह मिल गया है। लूट की घटना से इन्कार किया है। जबकि कुछ लोगों के कहने में आकर तहरीर देने की बात कही है। जिसकी वीडियो भी बनाई गई है। -सुधीर कुमार, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura
विज्ञापन