फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Goods train bogie derails during shunting

Sambhal News: शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Goods train bogie derails during shunting
संभल के चंदौसी रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे को हाइड्रा से पटरी - फोटो : मृतका रीना देवी।
चंदौसी(संभल)। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की रात सवा 12 बजे करीब मालगोदाम के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर शंटिंग के दौरान एनपीके खाद से लदी मालगाड़ी का आखिरी डिब्बा अलग होकर पटरी से उतर गया। डिब्बा रेलवे लाइन के डेड एंड को तोड़ते हुए ओचआई के खंभे से जा टकराया। गनीमत रहीं कोई आसपास नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। डीआरएम और एडीआरएम समेत अन्य विभागीय अफसरों ने रात में ही मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। शुक्रवार की सुबह मुरादाबाद से क्रेन बुला कर डिब्बे को पटरी पर रखा जा सका। हादसे के बाद चालक को कार्य से हटा दिया गया है। हालांकि अभी अधिकारी किसी भी विभागीय कार्रवाई की बात कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक बृहस्पतिवार की रात सवा 12 बजे करीब इफको से आई खाद से लदी मालगाड़ी को अनलोडिंग के लिए मालगोदाम के प्लेटफाॅर्म नंबर एक शंट किया जा रहा था। इसी दौरान रैक के अंत में लगा डिब्बा झटके से अलग होकर पीछे की ओर चला गया और करीब 30 मीटर दूर रेल लाइन के अंत में लगे डेड एंड को तोड़ता हुआ पीछे लगे खंभे से टकरा कर रुक गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही डीआरएम संग्रह मौर्य, एडीआरएम परितोष गौतम, सीनियर डीओएम, सीनियर डीईएन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचे। साथ ही ट्रैक पर गिरे ओएचई को हटाने सहित अन्य जरूरी काम शुरू कर दिए गए। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे करीब क्रेन व अन्य टीमें भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पल्लेदारों को बुला कर खाद के बोरों से भरा डिब्बा खाली कराया और दिन निकलने तक डिब्बे को क्रेन से हटा कर प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कपलिंग का टूटना माना जा रहा है। वहीं ट्रेन के चालक को तत्काल कार्य से हटा दिया गया। हालांकि रेलवे अधिकारी जांच का हवाला देते हुए कारण स्पष्ट बताने से बच रहे हैं।
स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार से इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कुछ बताने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed