{"_id":"616b2363f145636c1d1c7f00","slug":"golden-card-will-be-made-for-antyodaya-card-holders-sambhal-news-mbd406390163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय कार्ड धारकों के बनेंगे गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय कार्ड धारकों के बनेंगे गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। शासन ने अंत्योदय कार्डधारकों के भी गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में जो शामिल नहीं हैं, उन्हें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करते हुए गोल्डन कार्ड बनाने हैं। इससे जनपद के 23054 अंत्योदय कार्ड धारकों को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए उपजिलाधिकारी ने संभल, पवांसा और असमोली के सीएचसी प्रभारियों के साथ बैठक की है।
सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत उनके परिवार के सदस्यों को बीमार होने पर साल में पांच लाख रुपये तक के इलाज की निशुल्क सुविधा मिलेगी। जनपद में 23054 अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवार इस योजना के दायरे में आएंगे। अंत्योदय कार्ड धारकों को किसी भी सीएचसी सेंटर पर जाकर आधार कार्ड या अंत्योदय राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा प्राप्त होगी। एसडीएम रमेश बाबू ने शनिवार को संभल, पवांसा और असमोली के चिकित्सकों के साथ बैठक की। बैठक में कोविड टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड व संचारी रोगों को लेकर चर्चा की गई। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में तहसीलदार दीपक चौधरी, पवांसा सीएचसी के प्रभारी डा. मनोज चौधरी, संभल से डॉ. नीरज शर्मा, राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव, गुरुदत्त कुमार आदि रहे।