फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gold and silver jewellery and cash stolen by breaking the cupboard

Sambhal News: अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewellery and cash stolen by breaking the cupboard
गुन्नौर(संभल)। गांव ईसमपुर डांडा में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। चोर कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी महिला बंटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। देर रात चोर घर में घुस आए और अलमारी तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब और 11,500 रुपये नकदी चोरी कर ले गए। अगले दिन बुधवार सुबह जब परिजन नींद से जागे तो टूटी अलमारी देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि उसके करीब दो लाख रुपये के जेवर चोर अपने साथ ले गए। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed