{"_id":"690e5b9cf257529a2e0e4db7","slug":"girls-hostel-may-be-handed-over-in-december-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-128809-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दिसंबर में हो सकता है हैंडओवर बालिका छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दिसंबर में हो सकता है हैंडओवर बालिका छात्रावास
विज्ञापन
सिरसी में तैयार हो रहा गर्ल्स हॉस्टल। संवाद
सिरसी(संभल)। सिरसी में संभल-मुरादाबाद रोड किनारे संचालित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के बराबर में बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कार्यदायी संस्था के द्वारा दिसंबर माह में हैंडओवर करने की तैयारी है। दरअसल, शासन की मंशा है कि बालिकाओं को पढ़ने लिखने के लिए कोई परेशानी न उठानी पड़े। इस दिशा में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत गरीब छात्राओं के लिए मुफ्त छात्रावास बनवाए जा रहे हैं। इनमें छात्राएं रह सकती हैं और अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रख सकती हैं। इसके क्रम में ही सिरसी में 100 बेड का बालिका छात्रावास बन रहा है।
डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि छात्रावास में गरीब और आरक्षित वर्ग की छात्राओं को रहने की सुविधा मिलेगी। छात्रावास से नजदीक राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में दाखिला पाने वाली छात्राएं ही इसके लिए पात्र होंगी। बताया कि छात्रावास में बालिकाओं के रहने और खाने की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से निशुल्क रहेगी।
राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्या प्राची चंद्रा ने बताया कि अभी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है और न ही संचालन का कोई आदेश आया है। बताया कि सिरसी के आसपास के गांवों की या बाहर की जो छात्रा राजकीय गर्ल्स इंटर काॅलेज में पढ़ती हैं, वहीं इसकी पात्र हैं और इसमें रह सकती हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि राजकीय कन्या इंटर काॅलेज, सिरसी में कक्षा छह से 12 तक पढ़ाई होती है। इसमें लड़कियां सिरसी व आसपास के गांवों की होती हैं।