फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girlfriend reached the young man's house from Delhi

Sambhal News: दिल्ली से युवक के घर पहुंची प्रेमिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend reached the young man's house from Delhi
असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर में दिल्ली से चलकर प्रेमिका प्रेमी युवक के घर पहुंच गई। युवती के पहुंचते ही युवक की शादी की तैयारियों में लगे परिजन सन्न रह गए। युवती ने युवक के साथ शादी करने की जिद कर दी। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पंचायत का दौर जारी है।
विज्ञापन

दरअसल, असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक कारपेंटर है और दिल्ली में रहकर काम करता है। इसी दौरान उसके दिल्ली निवासी युवती से प्रेम-संबंध हो गए। बताया जाता है कि युवक का निकाह तय हो गया है और मंगलवार को बरात जानी है। इसकी भनक लगते ही प्रेमिका युवती रविवार को ही युवक के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। इस बीच युवक की ससुराल के लोग पहुंचे तो मामला बढ़ गया। पुलिस तक मामला जा पहुंचा। युवती के परिजनों को बुलवाया गया है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed