{"_id":"67f181bfb19f26047d04add0","slug":"girlfriend-drank-acid-boyfriend-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-sambhal-news-c-204-1-chn1003-118996-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: प्रेमिका ने पीया तेजाब, प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: प्रेमिका ने पीया तेजाब, प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान
Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर।
थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात प्रेम-प्रंसग के चलते युवती ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह जैसे ही गांव निवासी प्रेमी को प्रेमिका की मौत की खबर मिली तो उसने ट्रेन से कटकर जान दी। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक निजी स्कूल की 20 वर्षीय शिक्षिका का गांव के ही एक युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक मुरादाबाद के एक कॉलेज से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। गांव में चर्चा है कि युवती प्रेमी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन परिजन उसकी शादी अन्य लड़के से करने की तैयारी कर रहे थे।
जिससे खफा होकर शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे युवती ने तेजाब पी लिया। चीखने-चिल्लाने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसके उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां से मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
शनिवार की सुबह जब युवक को प्रेमिका की मौत की जानकारी हुई तो वह गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइर पर पहुंच गया और 8:20 बजे अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर आरपीएफ और थाना बनियाठेर प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रेमी युगल की मौत का मामला गांव में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
वर्जन:
- युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं युवती की मौत की सूचना पुलिस को नहीं मिली है। यदि प्रेम प्रसंग का मामला है तो सीडीआर निकलवाकर जांच कराई जाएगी। -आलोक सिद्धू, सीओ चंदौसी