फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl took neighbor's eight-month-old child and went with her lover, case registered

Sambhal News: पड़ोसी का आठ माह का बच्चा लेकर प्रेमी के साथ गई युवती, केस दर्ज

Wed, 15 May 2024 04:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 15 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Girl took neighbor's eight-month-old child and went with her lover, case registered
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती सोमवार को पड़ोसी का आठ माह का बच्चे लेकर प्रेमी के साथ चली गई। बच्चे के पिता ने मंगलवार को युवती और उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बच्चे की बरामदगी में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार को एक मोहल्ला निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाली युवती उसके आठ माह के बच्चे को खिलाती रहती थी। सोमवार की दोपहर युवती उनके घर आई और उसके बेटे को अपने साथ ले गई। काफी देर तक जब घर वापस नहीं आई तो उसकी तलाश की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिली। आरोप लगाया कि युवती अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके बेटे का अपहरण कर ले गई है। पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो सामने आया तो कि युवती एक युवक व बच्चे के साथ संभल कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी चौराहे पर स्थित एक होटल में गई थी। जहां खाना खाने के बाद युवती व युवक बच्चे को लेकर चले गए। नखासा थाना प्रभारी का कहना है कि बच्चे की तलाश कराई जा रही है। जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed