फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   girl threatened by family after love marrige in sambhal

युवती ने वीडियो वायरल कर भाई व ताऊ से जान की रक्षा की गुहार लगाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
girl threatened by family after love marrige in sambhal
बनियाठेर। क्षेत्र की एक युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर अपने भाई और ताऊ से जान का खतरा बताया है। 1 मिनट 12 सेकेंड के वीडियो में युवती ने बताया कि घरवालों की मर्जी के खिलाफ उसने शादी की है। परिजन उन्हें तलाश रहे हैं। वीडियो में एसपी संभल और इंस्पेक्टर बहजोई से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं युवती के परिजन युवक के खिलाफ पहले ही थाना बहजोई में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक युवती व युवक का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रही युवती ने बताया कि मेरा नाम शिवी शर्मा है। वह थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नंगला खाकम की रहने वाली है। उसने अपनी मर्जी से परिजनों के खिलाफ शिवम से शादी कर ली है। उसका भाई और ताऊ उन्हें तलाश रहे हैं। दोनों से उसे और उसके पति को जान का खतरा बना हुआ है। एसपी संभल और इंस्पेक्टर बहजोई उनकी जान की सुरक्षा करें। वीडियो में दिखाई दे रहे युवक ने कहा कि दोनों ने 18 अगस्त को शादी कर ली है। युवती के परिजनों ने उसके भाई और मां के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। इसमें उनका कोई दोष नहीं है। वीडियो में दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना बहजोई में युवती के परिजनों ने युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर रखा है। पुलिस दोनों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मीडिया से युवती और युवक का वीडियो वायरल होने के विषय में जानकारी मिली है। उसकी सत्यता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक बहजोई।
पुलिस सभी की सुरक्षा करती है, उन्हें भी सुरक्षा दी जाएगी। वीडियो की जानकारी मीडिया माध्यम से मिली है। उनके बरामद होने पर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद जो न्यायालय का आदेश होगा, उसका पालन कराया जाएगा।
यमुना प्रसाद, एसपी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed