फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl missing from home gets married

Sambhal News: घर से लापता हुई युवती पौने दो वर्ष बाद मिली, जुनावई के युवक से कर ली है शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Girl missing from home gets married
बहजोई (संभल)।
विज्ञापन

बहजोई के एक मोहल्ला निवासी युवती पौने दो वर्ष पहले लापता हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने बहजोई से युवती को बरामद कर लिया। युवती ने बताया है कि उसने जुनावई के एक युवक के साथ शादी कर ली है और वह उसके साथ ही रहती है। पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराएगी।

थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि 27 जनवरी 2022 को युवती घर से लापता हो गई थी। लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब पुलिस ने ऑपरेशन इस्माईल अभियान के अंतर्गत युवती को बरामद किया है। युवती ने बताया है कि उसने शादी कर ली है। युवती के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पहले एक किशोरी लापता हुई थी। उसको भी बरामद कर लिया गया है। किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी ने घर से नाराज होकर जाने की बात कही है। किशोरी ने बताया है कि वह हरिद्वार चली गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ही मामलों में मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान कराए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed