फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl injured after being hit by goods train

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Girl injured after being hit by goods train
संभल। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाकरपुर भैतरी में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बाकरपुर भैतरी निवासी शकील की 17 वर्षीय पुत्री सिमरन शुक्रवार की सुबह 11 गांव में ही अपनी बुआ गुलशन के घर जा रही थी। गांव के बीच से ही चंदौसी से बरेली को रेलवे ट्रैक गुजर रहा है। युवती सिमरन जब रेलवे ट्रैक पर पहुंची तभी, बरेली से मालगाड़ी आ गई और ट्रेन से बचते-बचते भी सिमरन उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के ट्रेन से चपेट में आने के बाद आसपास खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना आरपीएफ को दी गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ के एसआई अजय कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस के देरी होने पर एसआई ने घायल युवती को अपनी में गाड़ी में बैठा कर सीएचसी पहुंचाया। यहां युवती की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed