{"_id":"630536b23ed5f830533d1da6","slug":"girl-gang-raped-by-two-youths-report-filed-sambhal-news-mbd4387238121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: किशोरी के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: किशोरी के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी हुए फरार
Wed, 24 Aug 2022 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:51 AM IST
सार
एक गांव निवासी किसान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सोमवार की शाम खेत से बाजरा लेने जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और बाजरे के खेत में खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सौंधन क्षेत्र में खेत पर बाजरा काटने जा रही किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
एक गांव निवासी किसान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सोमवार की शाम खेत से बाजरा लेने जा रही थी। इसी दौरान वहां रास्ते में पहले से मौजूद दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और बाजरे के खेत में खींच ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किशोरी ने घर आकर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। थाने के कार्यवाहक प्रभारी रोशन सिंह ने बताया कि गांव भमौरी पट्टी निवासी रोहन और धर्मवीर के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन