फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl dies due to falling beam of under construction house in Sambhal

Sambhal: लड़की पर निर्माणाधीन मकान का बीम गिरा, हादसे में इकलौती बेटी की मौत; सुबह भाई को बांधी थी राखी

Thu, 31 Aug 2023 09:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, सरायतरीन (संभल)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सरायतरीन (संभल) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 31 Aug 2023 09:23 PM IST
सार

युवती के पिता ने बताया कि पांच बेटे और इकलौती बेटी थी। गुरुवार को वह खेत पर चारा लेने के लिए गए थे। साथ में पत्नी और दो बेटे भी थे। घर पर छोटे बेटे विनोद, आकाश और नन्ने थे। बेटी बरामदे में सो रही थी।

विज्ञापन
Girl dies due to falling beam of under construction house in Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के बमनपुरी कलां में गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पाल सिंह यादव की 18 वर्षीय बेटी रामधार की निर्माणाधीन मकान के बरामदे का बीम ऊपर गिरने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवती बरामदे में सो रही थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बामुश्किल शव को निकाला। इस हादसे में एक बकरी की भी जान चली गई।

विज्ञापन

त्योहार पर इकलौती बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवती के पिता ने बताया कि पांच बेटे और इकलौती बेटी थी। गुरुवार को वह खेत पर चारा लेने के लिए गए थे। साथ में पत्नी और दो बेटे भी थे। घर पर छोटे बेटे विनोद, आकाश और नन्ने थे। बेटी बरामदे में सो रही थी। मकान का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। दो वर्ष से अधूरा पड़ा है। किसी तरह बरामदे का बीम गिर गया और इसमें बेटी की दबकर मौत हो गई। मां कलानिया का रोरो कर बुरा हाल हो गया। वह अपनी इकलौती बेटी को याद कर बेसुध हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बांधी भाइयों के हाथ में राखी, शाम को बहन की मौत से बेसुध हो गए भाई
अपने पांच भाइयों की इकलौती बहन ने गुरुवार की सुबह राखी बांधी थी। परिवार में दोपहर तक बेहद खुशनुमा माहौल था। दोपहर बाद मां, पिता और दो भाई खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए चले गए। हादसा हुआ तो बहन की मौत हो गई। शव देखकर भाइयों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। पीड़ित पिता ने बताया कि परिवार में सभी की लाडली थी। अब शादी की तैयारी थी। रिश्ता भी तलाश किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed