फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Girl dies due to fall of boundary wall

छत की बाउंड्री गिरने से छात्रा की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Girl  dies due to fall of boundary wall
संभल/असमोली। शाहपुर सोत में मकान की छत के ऊपर बनी बाउंड्री का एक हिस्सा नीचे गिरने से छात्रा की मौत हो गई। छात्रा नीचे बरामदे में सो रही थी। बाउंड्री की ईंटें नीचे छात्रा पर आ गिरीं। इससे छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुर सोत गांव निवासी जबर सिंह की 22 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह अमरोहा के निजी कॉलेज से एमए कर रही थी। गुरुवार की रात्रि में वह बरामदे में पढ़ते-पढ़ते वहीं सो गई। चारपाई आधी बरामदे की ओर थी और आधी बाहर। रात्रि में बंदर छत पर आपस में झगड़ रहे थे। इस दौरान छत के ऊपर बनी बाउंड्री का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिया।
विज्ञापन

मलबा मीनाक्षी के ऊपर आ गिरा। वह घायल हो गई। गंभीर अवस्था में उसे संभल अस्पताल के लिए परिजन ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में मीनाक्षी ने दम तोड़ दिया। मीनाक्षी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि मीनाक्षी होनहार थी और एनसीसी कर चुकी थी। दिल्ली पुलिस की भर्ती में भी उसका नंबर आ गया था। लेकिन अचानक हादसे ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed