{"_id":"592c6b6e4f1c1bde7bbda71d","slug":"girl-dead-in-accident-wall-fell-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल रही बहनों पर गिरी दीवार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल रही बहनों पर गिरी दीवार, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 30 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेहउल्ला सराय में खाली पड़े प्लाट में खेल रहीं तीन बहनों पर दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गईं, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के वक्त मासूम प्लाट में लगे गेट पर चढ़ी हुईं थीं। इसी बीच गेट के साथ दीवार भी गिर गई। दीवार के नीचे तीनों ही दब गईं। परिजनों ने प्लाट स्वामी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला फत्तेहउल्ला सराय निवासी नायाब की बेटी उमरा(8), शाना (6)और नूूरे सबा (5)मोहल्ले में ही खाली पड़े प्लाट में खेल रहीं थीं। प्लाट एक सपा नेता का है और उसकी दीवार भी खस्ताहाल है। बताया जा रहा है कि, तीनों मासूम खेलते समय प्लाट में लगे गेट पर चढ र्गइं, तभी गेट दीवार के साथ नीचे गिर गया।
विज्ञापन
दीवार के नीचे उमरा, शाना और नूरे सबा दब गईं। हादसे में घायल होने से उमरा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शाना और नूरे सबा को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं उमरा के पिता ने प्लाट स्वामी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना हैं कि प्लाट स्वामी को जर्जर दीवार को गिरा देना चाहिए था। अगर वह दीवार गिरा देते तो हादसा नहीं होता।