{"_id":"61d894c5dcc3833c9f1bd765","slug":"ggic-khijarpur-completed-at-a-cost-of-5-35-crores-chandausi-news-mbd4153532123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी खिजरपुर 5.35 करोड़ की लागत से बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी खिजरपुर 5.35 करोड़ की लागत से बनकर तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। पाठकपुर से गढ़ी बिचौला के बीच मार्ग पर खजरा के निकट गैर आबाद गांव खिजरपुर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) बनने से बालिकाओं की शिक्षा का राह आसान होगी। अब दस से 13 किलोमीटर की तय नहीं करनी पड़ेगी। इसके अलावा बहजोई अथवा धनारी जाना नहीं पड़ेगा। 12 से अधिक गांवों की बालिकाओं का शिक्षा का सपना साकार होगा। क्षेत्र में विद्यालय न होने से आठवीं के बाद काफी संख्या में बालिकाओं की शिक्षा छूट जाती थी। अब छात्राओं को लाभ मिलेगा।
बहजोई क्षेत्र के गांव पाठकपुर से गढ़ी बिचौला के बीच गैर आबाद गांव खिजरपुर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। इस विद्यालय का निर्माण 5.35 करोड़ की लागत से हुआ है। शिक्षा विभाग का दावा है कि आगामी शैक्षिक सत्र से विद्यालय में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर गांव पाठकपुर से गढ़ी बिचौला तक मार्ग की दूसरी करीब 15 किलोमीटर है।
पाठकपुर में एक निजी इंटर कॉलेज है, इसके अलावा पाठकपुर से गढ़ी बिचौला तक कोई भी सरकारी अथवा वित्त सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज नहीं है। इस मार्ग पर करीब 12 गांव जुड़े हुए हैं। इन गांवों की बालिकाओं को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विद्यालय का भवन बनकर तैयार हो गया है। आगामी शैक्षिक सत्र 2022-23 में विद्यालय का संचालन शुरू करा जाएगा। सभी तैयारी पूरी हो गई है। कक्षा छह से 12 तक छात्राओं के लिए प्रवेश कराया जाएगा। बालिकाओं को पढ़ाई के ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा।
मनोज आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, संभल
इस क्षेत्र में अभिभावकों को लड़कियों को पढ़ाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बन जाने पर लड़कियों को शिक्षा पाने में परेशानी नहीं होगी। खुशी है कि हमारे गांव के पास ही कॉलेज बन गया है।
मनीषा, छात्रा कक्षा आठ, बबनपुरी
हमारे गांव से आठ किलोमीटर की दूरी तक कोई इंटर कॉलेज नहीं था। साथ ही बाहर जाने का कोई साधन नहीं था। गांव में बने जूनियर हाईस्कूल के बाद उच्च शिक्षा के लिए नहीं पढ़ पाते थे। इंटर कॉलेज बनने से लड़कियों को शिक्षा मिल जाएगी।
अनीशा, छात्रा कक्षा आठ, बबनपुरी