फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   GF College Shahjahanpur and GB Pant College Kachla won the matches

जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर और जीबी पंत कॉलेज कछला ने जीते मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
GF College Shahjahanpur and GB Pant College Kachla won the matches
चंदौसी (संभल)। एसएम कॉलेज चंदौसी द्वारा पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड पर आयोजित कराई जा रही अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मैच एसएस कॉलेज शाहजहांपुर, जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर के बीच और दूसरा मुकाबला गन्ना उत्पादक कॉलेज बहेड़ी (बरेली), जीबी पंत कॉलेज कछला (बदायूं) के बीच खेला गया।
विज्ञापन

पहले मैच में एसएस कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएफ कॉलेज ने 18 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस कॉलेज की टीम के बल्लेबाज 17.5 ओवर में ढेर हो गए। जीएफ कॉलेज ने नौ विकेट से यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में गन्ना उत्पादक कॉलेज बहेड़ी (बरेली) की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गन्ना उत्पादक कॉलेज के खिलाड़ियों ने 18 ओवर में 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबी पंत कॉलेज की टीम ने 14.5 ओवर में 106 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पहला मैच जेएस कॉलेज व बीपी कॉलेज सहसवान तथा दूसरा मैच एसजेपी यूनिवर्सिटी बरेली कैंपस व कुंवर सत्यवीर कालेज के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed