फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Genius Cricket Academy beat Victory King XI by 185 runs

Sambhal News: जीनियस क्रिकेट एकेडमी ने विक्ट्री किंग इलेवन को 185 रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Genius Cricket Academy beat Victory King XI by 185 runs
धनारी के डीपी विद्यापीठ स्कूल के मैदान आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता ​खिलाड़ी: स्रोत - फोटो : संवाद
धनारी। कस्बे के डीपी विद्यापीठ स्कूल के मैदान पर शनिवार को अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के पहले दिन विक्ट्री किंग इलेवन और जीनियस क्रिकेट एकेडमी के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। जीनियस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर 185 रनों से मैच जीत लिया। 82 रन की शानदार पारी खेलने पर शोभित यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को डीपी विद्यापीठ स्कूल में आयोजित अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख हनी यादव और विद्यालय की प्रधान अध्यापिका लक्ष्मी रावत द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद पहला मैच विक्ट्री किंग इलेवन और जीनियस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें जीनियस क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ललित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मैच निर्धारित 30 ओवर का रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीनियस क्रिकेट एकेडमी की टीम 23.2 ओवर में 242 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें बल्लेबाज शोभित यादव ने 82 रन, अनिल यादव ने 41 रन और ललित शर्मा ने 26 रन बनाए। विक्ट्री किंग इलेवन के गेंदबाज विवेकानंद ने 03 और विवेक, दीपक और समीर ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्ट्री किंग इलेवन की टीम मात्र 57 रन पर ही सिमट गई। इस टीम के बल्लेबाज सावेज रिजवी ने 14 रन और फैज ने 8 रन बनाए। जीनियस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अंकित यादव ने 05 और मदन गोपाल ने 02 विकेट लिए। इस अवसर पर रोहतास, मुकेश, मानवी, अरविंद, मोहित, अभिराज, अधिराज, नितेश, गौरीश, केशु, प्रखर, विनीत, अमन, दक्ष, सचिन, लालटेश, भविष्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed