{"_id":"696950fa96effc85130fada2","slug":"genius-academy-beat-sps-academy-by-three-runs-sambhal-news-c-204-1-chn1011-126068-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जीनियस अकादमी ने तीन रन से एसपीएस अकादमी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जीनियस अकादमी ने तीन रन से एसपीएस अकादमी को हराया
विज्ञापन
चंदौसी। मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को आयोजित मैच में जीनियस क्रिकेट अकादमी ने एसपीएस क्रिकेट अकादमी को तीन रनों से हरा कर जीत हासिल की। शानदार नाबाद दोहरा शतक लगाने पर विजेता टीम के खिलाड़ी शोभित यादव को मैन ऑफ द मैच रहे।
मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज के ग्राउंड में एसपीएस क्रिकेट अकादमी बनाम जीनियस क्रिकेट अकादमी धनारी के बीच हुए रोचक मुकाबले में पहले टॉस जीतने के बाद जीनियस क्रिकेट अकादमी के कप्तान ललित शर्मा ने बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 35 ओवरों के मैच में 324 रनों का विशाल स्कोर सात विकेट पर बनाकर जीनियस क्रिकेट अकादमी ने तीन रन से मैच जीत लिया।
ओपनिंग बल्लेबाज शोभित यादव ने 20 चौके और 11 छक्कों के साथ नाबाद दोहरा शतक लगाते हुए 208 रनों की शानदार पारी खेली। मोनू राजपूत ने 25 और ऋषित डाबर ने 21 रन बनाए। एसपीएस क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाज हर्ष ने तीन, शौर्य ने दो व गोलू ने एक विकेट अपने नाम किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपीएस क्रिकेट अकादमी की टीम ने शानदार पारी खेलते हुए 35 ओवरों में 321 रन बनाए और मात्र तीन रनों से पीछे रह गई।
विज्ञापन
बल्लेबाज सिद्धार्थ माथुर ने शानदार 158 रन की पारी खेली जबकि शौर्य ने 40 और रिहान ने 28 रनों का सहयोग किया। जीनियस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाज फरदीन ने तीन विकेट गौरीश गौतम ने दो और ऋषित गावर व अंकित यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। शानदार नाबाद दोहरा शतक लगाने पर शोभित यादव को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस मौके पर अंकुल ठाकुर, रोहित ठाकुर, अंकित गुप्ता, नितेश यादव, अरविंद, प्रियांशु, अनिल, अमित, मयंक, सनी आदि लोग मौजूद रहे।