{"_id":"69fe45d8fba6b155ba03041d","slug":"gauripura-link-road-is-broken-dozens-of-villagers-are-troubled-sambhal-news-c-204-1-chn1011-129143-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गौरीपुरा संपर्क मार्ग टूटा, दर्जनों गांव के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गौरीपुरा संपर्क मार्ग टूटा, दर्जनों गांव के लोग परेशान
विज्ञापन
धनारी। दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला धनारी-गौरीपुरा संपर्क मार्ग जर्जर होने से वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग रजपुरा-बहजोई मार्ग को जिला मुख्यालय से जोड़ता है, जहां निर्माण कार्य भी चल रहा है।
आगरा-मुरादाबाद हाईवे से रजपुरा-बहजोई मार्ग और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
ग्रामीण पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि धनारी से गौरीपुरा तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल गड्ढे भरकर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है और कुछ दिन बाद फिर सड़क की स्थिति खराब हो जाती है।
विज्ञापन
अरविंद कुमार ने बताया कि इस मार्ग से टिकटा, रघुनाथपुर, बहरौली ताहरपुर, सिंहपुर और मुकुटपुर समेत दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की मरम्मत बेहद जरूरी है। राहुल कुमार ने कहा कि धनारी से गौरीपुरा तक सड़क टूटी हुई है, जबकि गौरीपुरा से टिकटा मार्ग पर खड़ंजा होने के कारण निकलना मुश्किल हो गया है।
ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि गौरीपुरा मार्ग कई वर्षों से खराब पड़ा है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। कई बार सिर्फ गड्ढे भरकर ही काम पूरा कर दिया गया।