{"_id":"614cca5a8ebc3e032c28d1cb","slug":"gas-cylinder-caught-fire-while-preparing-food-burst-with-strong-explosion-woman-scorched-sambhal-news-mbd4037225146","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, तेज धमाके साथ फटा, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, तेज धमाके साथ फटा, महिला झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। गांव खिरनी में खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलिंडर में आग लगी और कुछ देर बाद तेज धमाके साथ सिलिंडर फट गया। इस हादसे में एक महिला झुलसी है। आग की चपेट में आने से नकदी व घरेलू सामान का नुकसान हुआ है। वहीं तेज धमाका होने के कारण लेंटर में दरार आ गई हैं। जोरदार आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने झुलसी महिला को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए भर्ती कराया।
हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गुरुवार की दोपहर ढ़ाई बजे करीब गांव खिरनी निवासी हरिशंकर की पत्नि किरन घर के कमरे में रखे गैस चूल्हे पर भोजन तैयार कर रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर के पाईप में कहीं लीकेज हो गई और आग पकड़ ली। महिला ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग फैल गई।
महिला आग की चपेट में आई तो चीखती हुई बाहर भागी। कुछ ही देर में सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार को ही नया सिलिंडर गैस एजेंसी से मंगाया था। सिलिंडर को रेेगुलेटर लगाकर चेक किया तो सिलिंडर में थोड़ी गैस लीकेज हो रही थी। बदलने गया तो गैस की गाड़ी जा चुकी थी। फिर वापस सिलिंडर को घर ले आया और खाना बनाने के लिए दोबारा चुल्हे का रेगुलेटर उस में लगा दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान पत्नि किरन जब खाना बनाने गईं तो आग लग गई। जिसमें किरन झुलस गईं। और कुछ ही देर में सिलिंडर फट गया। पीड़ित ने बताया कि इस हादसे में कमरे में रखी 25 हजार की नकदी व घरेलू सामान जल गया है और कमरे के लेंटर में दरार पड़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर महिला का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया है। महिला की हालत ठीक होने पर गुरुवार की रात को परिजन घर ले गए।