फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gao tasker pakadne ke liye chath se kuda sipahi

गो तस्कर पकड़ने के लिए छत से कूदा सिपाही, पैर में हुआ फ्रैक्चर

Fri, 24 Mar 2017 02:15 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 24 Mar 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
gao tasker pakadne ke liye chath se kuda sipahi
सिपाही दुष्यंत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार में पुलिस को भी जोश आ गया है। वांछितों की धरपकड़ तेज हो गई है। गुरुवार को ऐसे ही जोश का माजरा कोतवाली क्षेत्र में देखने को मिला।
विज्ञापन


एक घर के अंदर गोवंशीय पशु को काटे जाने की सूचना पर पहुंचा यूपी पुलिस का ‘सिंघम’ आरोपी गो तस्कर को पकड़ने के लिए छत से कूद पड़ा। इससे सिपाही के पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी और एक क्विंटल गोमांस समेत पकड़ा है, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक का चालान कर दिया है।

कोतवाली पुलिस को गुुरुवार को मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला नाला में घर के अंदर गोवंशीय पशु को काटा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मोहल्ला नाला स्थित राशिद के घर पहुंच गई। पुलिस ने राशिद के घर पर छापा मारा, तो वह पुलिस को देखकर भाग गया। जबकि शाकिब छत से कूदकर भागने लगा।
विज्ञापन


तभी सिपाही दुष्यंत शाकिब को पकड़ने के लिए छत से कूद गया। इसमें सिपाही के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके शाकिब को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल गोमांस भी बरामद किया है। कोतवाल बृजमोहन गिरी ने बताया कि शाकिब का चालान कर दिया गया है। जबकि राशिद को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। सिपाही के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed