{"_id":"69010a5a58a3c2b3180a09d3","slug":"ganga-mela-route-diversion-to-be-implemented-from-tomorrow-afternoon-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-128505-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मेला : कल दोपहर से लागू हो जाएगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मेला : कल दोपहर से लागू हो जाएगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
रजपुरा के सिसौना डांडा गंगा मेला परि सर में स्वास्थ्य विभाग का कैंप स्थल। संवाद
संभल। अमरोहा जिले के तिगरी धाम और संभल जिले के सिसौना डांडा में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले के दृष्टिगत तैयार रूट डायवर्जन कल यानि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से लागू हो जाएगा। डायवर्जन पांच नवंबर को मेले की समाप्ति तक लागू रहेगा।
जिले के यातायात प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि जिले में नौ प्वाइंट बनाए गए हैं। हालांकि इस अवधि में गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के सभी वाहनों को छूट रहेगी, वह संबंधित गंगाघाट तक आसानी से पहुंच सकते हैं। मालूम हो कि कार्तिक गंगा मेला को लेकर संभल समेत आसपास के जिलों में सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है। सीमावर्ती जिला अमरोहा के तिगरी गंगाधाम और बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में गंगा मेलों का आयोजन किया गया है।
संभल के सिसौना डांडा में भी मेला लगा है। इस सबके दृष्टिगत जिला प्रशासन ने जिले में रूट प्लान और रूट डायवर्जन तय किया है। पूरे जिले में नौ डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं। इन्हीं प्वाइंट पर मौजूद रहने वाले यातायात और पुलिस कर्मी वाहनों का रूट डायवर्जन कराएंगे। जिला प्रशासन ने इसे जारी कर दिया है।