{"_id":"6182d5f0ee3069073f78ba05","slug":"ganga-ghat-decorated-with-diyas-chandausi-news-mbd4083837114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा घाट को दीयों से सजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा घाट को दीयों से सजाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। वन विभाग व जिला गंगा समिति की ओर से गंगाघाट राजघाट पर दीपोत्सव, चित्रकला, रंगोली आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले 15 प्रतिभागियों को जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सम्मानित किया।
वन विभाग की ओर से गंगा घाट राजघाट पर धनतेरस की संध्या पर मां गंगा जन कल्याण समिति व अन्य विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगोली सजाई गई। रंगोली के साथ ही दीयों से भी विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाकर उन्हें सजाया गया। इनसे गंगा घाट जगमग हो गया। गांव को स्वच्छ रखने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया तथा गंगा आरती की गई। एनजीओ संचालक ममता राजपूत, प्रबंधक योगेंद्र सिंह की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 16 प्रतिभागी शामिल रहे। सभी को जिलाध्यक्ष संजीव रंजन ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर सीडीओ उमेश तिवारी, डीएफओ अरविंद कुमार, एडीएम कमलेश अवस्थी, नगर पंचायत गवां चेयरमैन अखिलेश यादव आदि रहे।