फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga Expressway: Investigation report ready, waiting for DDC's decision

गंगा एक्सप्रेसवे : जांच रिपोर्ट तैयार, डीडीसी के निर्णय का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए खरीदी गई भूमि में घपलेबाजी हुई है।इसकी जांच रिपोर्ट तीन सदस्य कमेटी ने तैयार कर जिला मुख्यालय पर दे दी है।राजपाल का दावा है कि वह इस आधी भूमि के मालिक हैं।

विज्ञापन
Ganga Expressway: Investigation report ready, waiting for DDC's decision

विस्तार

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए खरीदी गई भूमि में घपलेबाजी हुई है। इसकी जांच रिपोर्ट तीन सदस्य कमेटी ने तैयार कर जिला मुख्यालय पर दे दी है। मामला डीडीसी न्यायालय में है। अपील और निगरानी के निर्णय के बाद यह जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। जानकारी के अनुसार अब तक की जांच रिपोर्ट में चकबंदी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों का दोष सामने आया है। हालांकि अधिकारी इस मामले में जानकारी देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे संभल जिले के 31 गांवों से होकर गुजर रहा है। गांव मझौला में गड़बड़ी सामने आई है। एक भूमि में 16 खाताधारक हैं। 17 वें खाताधारक राजपाल ने इस भूमि के बैनामे में आपत्ति की थी। राजपाल का दावा है कि वह इस आधी भूमि के मालिक हैं। इस मामले की सुनवाई एसओसी के यहां हुई थी लेकिन बाद में फाइल को खारिज कर दिया गया। डीडीसी का चार्ज उस समय एडीएम संभल देख रहे थे। उन्होंने मामले में संज्ञान लेते हुए गंगा एक्सप्रेसवे के लिए हुए बैनामे के भुगतान पर रोक लगा दी थी। बाद में यह मामला डीडीसी न्यायालय में पहुंच गया था। इसमें निगरानी और अपील की गई। अब डीडीसी न्यायालय का निर्णय आना बाकी है। इसके बाद ही तय हो पाएगा कि गड़बड़ी कहां हुई है। प्रशासन की जांच रिपोर्ट भी तभी सार्वजनिक होगी।
विज्ञापन

जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही कहा जाएगा कि गड़बड़ी क्या है। बिंदुवार सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाएंगी।
केके अवस्थी, एडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed