फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gang caught cheating accounts by making cloned thumbs of silicone rubber

सिलिकॉन रबर के क्लोन अंगूठे बनाकर खातों से ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gang caught cheating accounts by making cloned thumbs of silicone rubber
नखासा थाने में आरोपियों और बरामद सामान के बारे में जानकारी देती पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
पुलिस ने बैंक खातों से ठगी करने वाले गिरोह के आठ ठगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह ने शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ई-केवाईसी के नाम पर अंगूठे की छाप ली और उनसे सिलिकॉन रबर के क्लोन अंगूठे बनाकर बैंक खातों से लाखों की ठगी की है। पकड़े गए ठगों से क्लोन अंगूठे और इसे बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बहजोई में एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि संभल के हसनपुर रोड किनारे एक निजी नलकूप पर कुछ लोगों द्वारा रबर बनाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर राहुल, इंतजार अली, विष्णुपाल उर्फ यशु, पुनीत कुमार, रोहित, अनुज, वीकेश, संदीप को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी गैंग बनाकर साइबर अपराध को अंजाम देते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे देहात के अनपढ़ लोगों की ई-केवाईसी कराने, ई-श्रम कार्ड बनाने और आधार कार्ड की ई-केवाईसी कराने आदि के नाम पर उनके आधार कार्ड व अंगूठे की छाप ले लेते थे। इन छाप से सिलिकॉन रबर के क्लोन अंगूठे बनाते थे और क्लोन अंगूठों की मदद से खातों से ऑनलाइन धनराशि निकालकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। एसपी के मुताबिक 15-20 लोगों से ठगी की गई है। खातों की जानकारी करके पता लगाया जा रहा है कि यह गिरोह कितने रुपयों की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वालों में नखासा थाने के इंस्पेक्टर ओमकार सिंह, और साइबर सेल के आदित्य सिंह समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैपटॉप, प्रिंटर और नकदी बरामद
नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, आठ एटीएम कार्ड और एक पैन कार्ड, चार मोबाइल फोन, नकली अंगूठे बनाने के उपकरण, एक गाड़ी और 1900 रुपये बरामद किए गए हैं। अब तक कई लोगों के साथ ऐसा किया जा चुका है। आरोपियों में सभी युवा वर्ग के हैं। तेजी से धन कमाने के लालच में वह न सिर्फ साइबर अपराध करते रहे बल्कि एक-एक कर ठगी की वारदातों को अंजाम देते रहे।

संभल जिले के ही रहने वाले हैं आरोपी
इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी संभल जनपद के निवासी हैं। राहुल पुत्र बबलू निवासी शहजादी सराय, इंतजार अली पुत्र नौसे अली निवासी सारंगपुर, विष्णु पाल उर्फ यशु पुत्र भवावला निवासी रजपुरा, पुनीत कुमार पुत्र ओमवीर सिंह निवासी भारतल मदापुर, रोहित पुत्र ढाकन सिंह निवासी बाबूखेड़ा, अनुज पुत्र गजराज सिंह निवासी खिरनी, वीकेश पुत्र राजवीर निवासी शेरपुर और संदीप पुत्र जयप्रकाश विक्रमपुर निवासी ताहरपुर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed