{"_id":"68af69c9d93c4ae3980f38b3","slug":"ganesha-idol-installed-in-place-of-sai-idol-in-the-temple-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126322-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मंदिर में साईं प्रतिमा की जगह गणेश प्रतिमा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मंदिर में साईं प्रतिमा की जगह गणेश प्रतिमा स्थापित
विज्ञापन
संभल। मोहल्ला ठेर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से मंगलवार को साईं प्रतिमा हटाने के बाद बुधवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर उस स्थान पर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई। श्रद्धालुओं ने गणेश जी की पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। बताया गया कि छह सितंबर को गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन अनूपशहर गंगा में किया जाएगा।
मोहल्ला ठेर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पांच जुलाई 2011 को मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी अशोक राज भंडूला ने पत्नी राजरानी की स्मृति में साईं बाबा की प्रतिमा लगवाई थी। कुछ दिन पहले लोगों ने साईं बाबा की प्रतिमा को मंदिर से हटाने का फैसला लिया था, जिसके बाद मंगलवार को साईं प्रतिमा को हटाकर अनूपशहर गंगा में विसर्जित कर दिया था। गणेश चतुर्थी के मौके पर बुधवार को शिव मंदिर में विधि विधान से गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर के पुजारी पंडित अवनीश शास्त्री ने पूजन कराया। इस दौरान कमलकांत तिवारी, निशिकांत तिवारी, विजयपाल तिवारी, अन्नू गुप्ता, आनंद मराठा, अजय गुप्ता आदि रहे।