फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ganesh visharjan yatra

नाचते-गाते, गुलाल उड़ाते विदा किया बप्पा को

Fri, 16 Sep 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 16 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
ganesh visharjan yatra
मेला

विज्ञापन
गणेश मंदिर ट्रस्ट की ओर से गणेश चतुर्थी पर बांटी गईं 1101 प्रतिमाओं और गली मोहल्लों और घरों में स्थापित गणपति को विसर्जित करने के लिए नगर से विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के घोष लगा रहे थे। अनंत चर्तुदशी के मौके पर गणेश मंदिर के साथ ही गली मोहल्लों से गणेश प्रतिमाएं लेकर भक्त रवाना हुए। गणेश मंदिर पर पहले सुबह के समय पंडित भूदेव शंखधार ने सत्यनारायण का पूजन कराया। डा. गिरिराज किशोर ने पूजन किया। इसके बाद गणेश वंदना की गई। गणपति की मुख्य मूर्ति को विस्थापित कर गंगा घाट के लिए ले जाया गया। नाचते गाते भक्तगण रवाना हुए। मूर्ति के आगे कीर्तन मंडली चल रही थी। भक्त रंग गुलाल उड़ा रहे थे। भजन गीत गाए गए। मस्ती में नाचते झूमते भक्तगण विध्नहर्ता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर रवाना हुए। महिलाएं संकीर्तन करते हुए चल रही थीं। इस मौके पर मनोज कुमार मीनू, रविंद्र कुमार रूपी, ललित किशोर, सतेंद्र मामा, विनय सर्राफ, प्रभात कृष्णा, लोकेेंद्र शर्मा, प्रजीत लालू, हेमंत कुमार सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर, प्रमोद कुमार पप्पन, सुशील कुमार वार्ष्णेय, अनिल कुमार बाबा, अरुण कुमार रंगा आदि सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे। 

श्रद्धालु निकले तो जाम हो गया शहर
चंदौसी। सुबह से ही श्री गणेश मंदिर पर श्रद्घालुओं का तांता लग गया। श्री गणपति प्रतिमा के विसर्जन के लिए जब नगर से टोलियां निकली तो हर तरफ जाम के हालात दिखे। सड़कों पर भगवान गणेश के भक्तों के अलावा कोई ओर नजर नहीं आया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दिखा लाइव विसर्जन
हाइटेक युग में भक्तिभाव का तरीका भी हाइटेक होता जा रहा है। भगवान गणेश के विसर्जन के लिए भक्त रवाना हुए तो परिजनों को सोशल मीडिया के जरिए लाइव विसर्जन दिखाया। हर खास पल की इमेज व्हाट्स एप और फेसबुक के जरिए घर बैठे परिवार के सदस्यों और दोस्तों को सेंड की। सेल्फी का भी खासा क्रेज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हयातनगर में कड़ी चौकसी के बीच निकाली विजर्सन यात्रा

संभल। दस दिवसीय गणेश महोत्सव का श्रीगणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ समापन हो गया। ब्रजघाट और राजघाट के साथ साथ तिगरी में भक्ति भावना के साथ गणेश जी को विदाई दी गई। हयातनगर में कड़ी चौकसी के बीच गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। 
 
 बीते दिनों हयातनगर में शोभायात्रा निकालने के दौरान हुए विवाद के मद्देनजर विसर्जन यात्रा के दौरान प्रशासन सतर्क नजर आया। विसर्जन यात्रा में भक्त  गुुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ रहे थे। गणेश के भजनों में तल्लीन भक्त गणेश विसर्जन के लिए गंगाघाट रवाना हो गए। 
संभल के मोहल्ला ठेर के मंदिर मढ़ैया से सुबह आठ बजे शुरू हुई विसर्जन यात्रा बाजार गंज, छंगामल की कोठी, एजेंटी चौराहा होते हुए ब्रजघाट के लिए रवाना हो गई। कमलकांत तिवारी, विपुल अग्रवाल,  अनुराग गुप्ता, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे। सिरसी के मोहल्ला चौधरियान स्थित मनोज रस्तोगी के आवास से सुबह सात बजे विसर्जन यात्रा शुरू हुई। उदयपाल रस्तोगी, गायत्री रस्तोगी, रजनी रस्तोगी, उमा रस्तोगी, प्रगति रस्तोगी, आशीष गुप्ता, हर्षित रस्तोग रहे। मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित रईसों वाले मंदिर से गणेश विजर्सन यात्रा निकाली गई। दीपक गुप्ता, मनोज गुप्ता, पंकज गुप्ता, हिमांशु कश्यप, गौरव कश्यप रहे। साहनी वाला फाटक और सरायतरीन के महामृत्युंजय तीर्थ से भी विसर्जन निकाली गई।


वैकल्पिक मार्ग से निकाली गई गणेश विसर्जन यात्रा 
बहजोई। गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। सुबह नौ बजे करीब मोहल्ला नारायण टोला, संभल रोड, गोलागंज व शीतला माता मंदिर से गणेश विसर्जन यात्रा प्रारंभ हुई। नया बाजार चौक से सभी गणेश प्रतिमाएं विसर्जन यात्रा में शामिल हो गईं। मोहल्ला गोलागंज व ब्रह्मबाजार होते हुए गणेश विसर्जन यात्रा इसलामनगर मेन चौराहे पर पहुंच गई। यहां से सभी श्रद्धालु वाहनों में सवार होकर राजघाट गंगा के लिए रवाना हो गए। गणेश विसर्जन यात्रा में स्थानीय थाना समेत बनियाठेर, धनारी व रजपुरा के थानाध्यक्ष मय पुलिसफोर्स के तैनात रहे। महिला पुलिस व पीएसी बल समेत बज्र वाहन की तैनाती थी। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, रमेश चंद्र बादशाह, अजय कुमार, गोविंदा वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, योगेश टिल्ला, राजेंद्र वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, अमित मोदी व जितेंद्र बरनवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed