{"_id":"5b9ac39c867a557ff9674216","slug":"ganesh-rathyatra-processon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वधर्म समभाव के संदेश के साथ निकाली गणेश रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वधर्म समभाव के संदेश के साथ निकाली गणेश रथयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में श्रीगणेश रथयात्रा को शामिल भगवान गणेश की झांकी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। गणेश रथयात्रा गुरुवार को धूमधाम के साथ निकाली गई। इसमें शामिल बड़ी संख्या में स्वचालित झांकियों वाली रथयात्रा को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। रथयात्रा की वजह से पूरा क्षेत्र ही भक्तिमय नजर आया।
विज्ञापन
श्रीगणेश रथयात्रा का शुभारंभ से पूर्व गणेश मंदिर से संस्थापक डॉ .गिरिराज किशोर गुप्ता ने भगवान गणेश की मूर्ति को पूजन के बाद रथ पर सवार किया। इसके बाद शाम को सवा चार बजे राज्यमंत्री गुलाब देवी, बेटी साक्षी सिंह ने फीता काटकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष इंदूरानी, मनोज कुमार मीनू, हाजी इश्तियाक बेग आदि कई लोग मौजूद रहे। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने गणेश रथ का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, एएसपी पंकज कुमार पांडेय, एडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ डा .कृष्ण कांत सरोज पहुंचे। गणेश बाबा की महाआरती की। सभी को मंचासीन किया गया। संचालन अरविंद गुप्ता, प्रभात कृष्णा, लाल मोहम्मद शास्त्री ने संभाला। इसके बाद रथयात्रा की शुरुआत कर दी गई। सबसे पहले घोड़े, ऊंट और उसके बाद झूमता हुआ हाथी चला।
विज्ञापन
फिर गुड्डा निकला और साई बाबा की पालकी। नारी सशक्तीकरण को समर्पित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की झांकी, नरसिंह अवतार की झांकी, शिव पार्वती द्वारा गणेश स्नान, पिंडी पूजा, माता महाकाली, महाकाल की पालकी, पंचमुखी हनुमान, राधा कृष्ण रास, बासुरी वाले गणेश जी, भगवान शंकर, रामायण लिखते हनुमान, खेल जगत को समर्पित महाप्रभु की स्पोर्टस झांकी की स्वाचालित झांकी, सर्वधर्म समभाव को समर्पित धर्म प्रतिनिधियों की एकता की झांकी, इसके बाद गणपति बप्पा का मुख्य रथ निकला। युवाओं में जोश देखते ही बना।
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरिया से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। हरि बाबा संकीर्तन मंडल के साथ साथ बड़ी संख्या में बैंड बाजे, ताशा आदि शामिल रहे। रथयात्रा करीब एक किलो मीटर से अधिक क्षेत्र में फैल गई। जिन्हें देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के अलावा आसपास के गांवो न बाहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रथयात्रा मध्यरात्रि के बाद तक लगातार जारी रही। इसमें मुख्य रूप से कमलेश चौधरी, रविंद्र कुमार रूपी, सतेंद्र मामा, विनय सराफ, प्रजीत लालू, ललित किशोर, सुधीर कुमार, केशव देव वार्ष्णेय, हाजी निजामुद्दीन, शशिकांत गुप्ता, डा.जयशंकर दुबे, वसीमुद्दीन, आदि शामिल रहे।