फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fury among financeless teachers for not increasing honorarium

चुनावी मिनी बजट में कुछ नहीं मिलने पर वित्तविहीन शिक्षकों ने किया रोष व्यक्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fury among financeless teachers for not increasing honorarium
बबराला। वित्तविहीन शिक्षकों की बैठक में चुनावी मिनी बजट में भी मानदेय का प्रावधान न किए जाने से रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय बंद होने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। सरकार ने सबका मानदेय बढ़ाने के लिए बजट घोषित किया, लेकिन वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की घोषणा नहीं की। जबकि भाजपा सरकार ने सपा सरकार में शुरू हुई प्रोत्साहन राशि को बंद कर शिक्षकों को मानदेय देेने का आश्वासन दिया था।

भाजपा के विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त भी प्रमुख सचिव विधान परिषद को पत्र लिखकर वित्तविहीन शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों की तरह सभी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग कर चुके हैं। मगर भाजपा सरकार ने अभी तक वित्तविहीन शिक्षकों को कुछ नहीं दिया। इसे वित्तविहीन शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इस दौरान संजय कुमार, एके शर्मा, सुरेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, चंद्रपाल, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed