{"_id":"6972740e8ac5d2ce070dff0d","slug":"fugitive-shariq-satha-s-gang-is-active-in-vehicle-thefts-delhi-police-arrested-a-gang-member-from-manipur-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: भगोड़े शारिक साठा का गिरोह वाहन चोरी में सक्रिय, दिल्ली पुलिस ने मणिपुर से पकड़ा गिरोह का सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: भगोड़े शारिक साठा का गिरोह वाहन चोरी में सक्रिय, दिल्ली पुलिस ने मणिपुर से पकड़ा गिरोह का सदस्य
Fri, 23 Jan 2026 12:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता दीपा सराय निवासी शारिक साठा का गिरोह देश में बड़ी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता है। गिरोह के लिए काम करने वाला मणिपुर के जिला थोबल निवासी जुम्मा खान दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने मणिपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जुम्मा खान ने पुलिस को बताया है कि वह शारिक साठा और उसके भतीजे आमिर के लिए काम करता है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि शारिक साठा तो फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देश छोड़कर भाग गया है। उसके भतीजे आमिर के भी के दुबई भागने की जानकारी है। हालांकि उसकी छानबीन कराई जा रही है। संभल में गिरोह के जितने भी सक्रिय सदस्य हैं। उनकी छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि मणिपुर का जुम्मा खान कई वर्ष पहले संभल भी आ चुका है। फिलहाल यह इस सिंडिकेट का एक प्रमुख रिसीवर के रूप में काम करता था। दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी कारें चोरी कर नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में बेचा जाता है। इन लग्जरी कारों का फर्जी रजिस्ट्रेशन भी इस गिरोह के द्वारा ही कराया जाता है।
विज्ञापन
शारिक साठा इस पूरे सिंडिकेट को ऑपरेट करता है। शारिक साठा का भतीजा आमिर भी पेशेवर वाहन चोर है। जो शारिक साठा के देश छोड़कर भागने के बाद सक्रिय था लेकिन अब उसके भी विदेश भागने की जानकारी मिली है। उसकी भी छानबीन जारी है।
एसपी ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े या संपर्क में रहने वाले लोगों की भी छानबीन कराई जाएगी। यह गिरोह 1000 से ज्यादा लग्जरी कार चोर कर बेच चुका है। सबसे ज्यादा नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में कारें बेचे जाने की जानकारी मिली है। स्थानीय कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।