{"_id":"68f2ac0ec96853d94c067f08","slug":"friday-prayers-were-held-amid-tight-security-with-police-conducting-a-foot-march-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128199-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जुमे की नमाज, पुलिस ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जुमे की नमाज, पुलिस ने किया पैदल मार्च
विज्ञापन
संभल। शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज को पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। त्योहारों को लेकर शाम को पुलिस ने पैदल मार्च भी किया।
शुक्रवार को सुबह से ही प्रमुख चौराहों और अन्य प्वाइंटों पर पुलिस बल मुस्तैद कर दिया गया। जामा मस्जिद पर पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवान तैनात रहे। जामा मस्जिद में निर्धारित समय पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। लोगों ने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। इस बीच निगरानी भी रखी गई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी हालात के बारे में जानकारी लेते रहे।
शाम को एएसपी उत्तरी कुलदीप कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। पैदल मार्च शंकर कॉलेज चौराहा से शुरू होकर अस्पताल चौराहा, बाल विद्या मंदिर स्कूल, आर्य समाज रोड, नखासा चौराहा, सराफा बाजार, मुख्य बाजार, जामा मस्जिद, मोहल्ला नाला, चौधरी चरण सिंह पार्क, यशोदा चौराहा, जिला अस्पताल के बाद शंकर कॉलेज चौराहा पर ही समाप्त हुआ। लोगों से संवाद करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस बीच वाहनों की चेकिंग भी की गई। इस दौरान सीओ आलोक कुमार, कोतवाल गजेंद्र सिंह भी रहे। संंवाद