{"_id":"5d8a64fc8ebc3e93be633fa7","slug":"free-electric-connection-till-2-october-sambhal-news-mbd3233903160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य योजना में 2 अक्तूबर तक जरूरतमंदों को मिलेंगे निशुल्क बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य योजना में 2 अक्तूबर तक जरूरतमंदों को मिलेंगे निशुल्क बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अक्तूबर तक मिलेंगे जरूरतमंदों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन
बकायेदारों की बिजली काटने को चलेगा अभियान
अब बकायेदारों के पास बकाया जमा करने के लिए आ रहे हैं एसएमएस संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। विद्युत विभाग की सौभाग्य योजना में तमाम कनेक्शन दिए गए हैं। लेकिन फिर सभी घरों तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में एक बार फिर योजना में कनेक्शन लेने का विकल्प खुला हुआ है। जिले में दो अक्तूबर तक सौभाग्य योजना में एक किलोवाट तक के कनेक्शन निशुल्क दिए जाएंगे।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि अपना आधार कार्ड और अपने दो फोटो लेकर अपने क्षेत्र के विद्युत कार्यालय पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ कोई शुल्क जमा नहीं होगा। एक किलोवाट का कनेक्शन सौभाग्य योजना में दिया जा सकेगा। ग्रामीण क्षेत्र के जो उपभोक्ता कनेक्शन लेना चाहते हैं। वे सौभाग्य योजना में आवेदन कर सकते हैं। अधिशासी अभियंता ने यह भी बताया कि अब बकायेदारों को बकाया अदा करने के संबंध में एसएमएस के माध्यम से भी संदेश भेजे जा रहे हैं। बिजली विभाग बकायेदारों पर कार्रवाई का शिकंजा कस रहा है। एक सप्ताह में दो दिन बकायेदारों पर शिकंजा कसेगा। अवर अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में बकायेदारों के कनेक्शन काटेंगे। बकायेदारों की सूची बनाई जा चुकी है। बिजली काटने के लिए बुधवार और शनिवार का दिन तय किया गया है। पहले बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई होगी।