{"_id":"69276847a726f503f1067550","slug":"fraud-of-several-lakhs-in-the-name-of-trading-app-case-registered-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-129475-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रेडिंग एप के नाम पर कई लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रेडिंग एप के नाम पर कई लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
Thu, 27 Nov 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
संभल। ट्रेडिंग के नाम पर रायसत्ती थाना क्षेत्र में युवक से कई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाजपुर के निवासी इमरान ने पुलिस को बताया कि टेलीग्राम ऐप के माध्यम से संगठित तरीके से उसे फर्जी कोईनबक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश करवाकर करीब 16 लाख 20 हजार 117 रुपये की ठगी की गई। बताया कि नवंबर 2025 में आशुतोष कुमार ने उससे संपर्क कर ट्रेडिंग का लालच दिया और एक टेलीग्राम ग्रुप ट्रेडिंग टॉस्क में जोड़ दिया। इस ग्रुप की एडमिन बताई गईं अर्चना सिन्हा और साक्षी ने शुरू में होटल रेटिंग टास्क देकर भरोसा जीता। यही नहीं, छोटी रकम की पेमेंट भी भेजी गई। इसके बाद उसकी जीमेल आईडी का उपयोग करके उसका asflkhe.cc पर Koinbx नाम से रजिस्ट्रेशन करा दिया गया। बाद में अलग-अलग टेलीग्राम आईडी—@ kumar897280, @ Aarushofficial32, @ KoinBXCustomer1, @ Official_TaxDepartment—के माध्यम से लगातार निवेश कराने का दबाव बनाया गया। 15 नवंबर 2025 से 19 नवंबर 2025 के बीच आरटीजीएस, आईएमपीएस व यूपीआई के जरिए अलग-अलग खातों में चरणबद्ध रूप से कुल 16.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। इनमें पूखराज, प्रदीप धनराज डिवासे और साक्षी वैष्णव के बैंक खाते शामिल हैं। बताया कि रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे और बाद में संपर्क भी बंद कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहबाजपुर के निवासी इमरान ने पुलिस को बताया कि टेलीग्राम ऐप के माध्यम से संगठित तरीके से उसे फर्जी कोईनबक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश करवाकर करीब 16 लाख 20 हजार 117 रुपये की ठगी की गई। बताया कि नवंबर 2025 में आशुतोष कुमार ने उससे संपर्क कर ट्रेडिंग का लालच दिया और एक टेलीग्राम ग्रुप ट्रेडिंग टॉस्क में जोड़ दिया। इस ग्रुप की एडमिन बताई गईं अर्चना सिन्हा और साक्षी ने शुरू में होटल रेटिंग टास्क देकर भरोसा जीता। यही नहीं, छोटी रकम की पेमेंट भी भेजी गई। इसके बाद उसकी जीमेल आईडी का उपयोग करके उसका asflkhe.cc पर Koinbx नाम से रजिस्ट्रेशन करा दिया गया। बाद में अलग-अलग टेलीग्राम आईडी—
विज्ञापन