{"_id":"606f524d8ebc3eda727e3793","slug":"fraud-chandausi-news-mbd3857057200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी में धोखे से बदला कार्ड, बुलंदशहर में एटीएम से निकाली 25 हजार की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी में धोखे से बदला कार्ड, बुलंदशहर में एटीएम से निकाली 25 हजार की नकदी
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बुधवार की शाम नकदी निकालने गई युवती से एटीएम के अंदर धोखे से एक युवक ने कार्ड बदल दिया। गुरुवार की सुबह युवती के एडीएम कार्ड से बुलंदशहर में 25 हजार रुपये की धनराशि की निकासी हुई है। धोखाधड़ी कर नकदी निकालने की तहरीर युवती ने चंदौसी कोतवाली में दी है।
चंदौसी के मोहल्ला गोलागंज निवासी बिलकस खातून बुधवार की शाम सुभाष रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। एटीएम के अंदर पहले से ही एक युवक खड़ा था। युवती के द्वारा मशीन में कार्ड लगाते हुए युवक ने एकदम निकाल लिया और धोखा देकर तुरंत ही दूसरा कार्ड मशीन में लगा दिया।
इस बात को लेकर युवती ने युवक को फटकार लगाई। एटीएम से नकदी की निकासी न होने पर युवती वापस घर चली गई। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे युवती के मोबाइल पर बैंक की ओर से एसएमएस आया। एसएमएस में बुलंदशहर स्थित एटीएम के जरिये खाते से 25 हजार रुपये धनराशि की निकासी की सूचना थी। खाते से पैसे निकलने का एसएमएस देखकर युवती के होश उड़ गए। आनन फानन परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और घटना को लेकर धोखाधड़ी कर नकदी निकासी की तहरीर पुलिस को दी है।