{"_id":"5b33f4874f1c1bb06e8ba21e","slug":"framer-s-death-came-in-the-grip-of-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
Death Facts
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना गांव बेहटा जयसिंह की है।
बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव बेहटा जयसिंह निवासी करीब 55 वर्षीय अधेड़ किसान नत्थू सिंह खेत पर पानी लगाने गया हुआ था। वह खेत में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों ने मृतक किसान के शव को देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों को कहना था कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार जर्जर तार ठीक कराने के लिए कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
यदि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी सुन लेते, तो यह घटना न होती। वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की सूचना पर मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।