{"_id":"6a5e8629ea7c41863c0cda17","slug":"fourteen-candidates-eligible-for-the-arp-post-appeared-for-the-interview-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-137873-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एआरपी पद के लिए अर्ह 14 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एआरपी पद के लिए अर्ह 14 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार
विज्ञापन
बहजोई। बेसिक शिक्षा विभाग में एआरपी (अकादमिक रिसॉर्स पर्सन) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सीडीओ दफ्तर में 14 आवेदकों ने साक्षात्कार दिया।
जिला समन्वयक अनुराग मिश्रा के मुताबिक, प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद 20 जून को अर्ह मिले 24 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें 24 की तुलना में 17 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। वहीं, उपस्थित 17 अभ्यर्थियों की तुलना में 16 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल करके माइक्रो टीचिंग (शिक्षक प्रदर्शन परीक्षा) के लिए उत्तीर्ण हुए थे।
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 16 अभ्यर्थियों की 7 जुलाई को बहजोई के कस्तूरबा विद्यालय में माइक्रो टीचिंग परीक्षा हुई। इसमें 16 अभ्यर्थियों में से 15 अभ्यर्थी 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करके साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण हुए थे। इसके बाद, सोमवार को दोपहर 12 बजे से सीडीओ गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें साक्षात्कार के लिए अर्ह मिले 15 अभ्यर्थियों की तुलना में 14 ने अपना साक्षात्कार दिया। इनमें एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि एआरपी चयन के परिणाम के लिए समिति के सदस्यों की ओर से दिए गए अंकों के संकलन की प्रक्रिया गतिमान है। साक्षात्कार में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर शीघ्र ही एआरपी के लिए पदस्थापना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बीएसए अलका शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।