फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four youths arrested for gang rape of a teenager

Sambhal News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में चार आरोपी युवक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Four youths arrested for gang rape of a teenager
बनियाठेर(संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात बाइक सवार चार युवकों ने 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर जंगल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को युवक का लग्न समारोह कार्यक्रम चल रहा था। इसमें पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी का परिवार भी सम्मिलित था। किशोरी के पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि रात 12 बजे करीब चार युवक किशोरी को बहला फुसलाकर बाइक पर बैठा कर गांव के बाहर जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने किशोरी के चचेरे भाई को फोन कर दुष्कर्म की जानकारी भी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

इस मामले में थाना पुलिस बृहस्पतिवार की रात पीड़ित पिता की तहरीर पर विवेक सैनी, गौरव सैनी, अमन सैनी व शिवा के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर चारों आरोपियों को गांव कासमपुर जगरूप से मझावली जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed