संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार किशोर खेलते बालक को उठाकर जंगल ले गए, जहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर डरे सहमे बालक से परिजनों को आपबीती बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी किशोर को पकड़ लिया है, जबकि तीन आरोपी फरार हैं। बालक के पिता ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे उसका छह वर्षीय बेटा घर के पास ही खेल रहा था। इस दौरान गांव के ही चार किशोर जबरन उसका मुंह बंद करके उठाकर ले गए। गांव के पास ही खंडहर में चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देकर बालक दिखाई न देने पर उसकी तलाश की गई। इस दौरान उनका बेटा गांव के बाहरी छोर से डरा सहमा आता दिखाई दिया। पिता के बार बार पूछने पर बच्चे ने उन्हें कुछ नहीं बताया। बालक ने मां को आपबीती बताई। उसने दुष्कर्म करने वालों के नाम भी बताए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बालक के पिता ने चारों किशोरों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बालक को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।