{"_id":"614e27118ebc3e003f2d70c2","slug":"four-people-including-elderly-woman-felt-dengue-sting-sambhal-news-mbd40385679","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला समेत और चार लोगों को लगा डेंगू का डंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला समेत और चार लोगों को लगा डेंगू का डंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिले में डेंगू के बढ़ते दायरे ने मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। चार और लोगों को डेंगू का डंक लगा है। इसमें बुजुर्ग महिला और किशोर शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। वहीं, एक मरीज मलेरिया का भी मिला है।
मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गिरते बढ़ते तापमान के बीच वायरल तेजी से फैलने लगा है। साथ ही डेंगू, मलेरिया टाइफाइड जैसी बीमारियां भी तेजी से पांव पसार रहीं हैं। यही वजह है कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को सरकारी और निजी लैब की आई रिपोर्ट में चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
इनमें हरथला की 78 वर्षीय महिला, दौलतबाग का 17 वर्षीय किशोर, चक्कर की मिलक का 50 व्यक्ति और सूर्यनगर की 49 वर्षीय महिला शामिल हैं। जिले में पंद्रह अगस्त से अब तक डेंगू के 47 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं रामपुर से इलाज कराने कराने आए मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने जिन मोहल्लों में डेंगू के मरीज मिले हैं, उन मोहल्लों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराने का दावा किया है।
सरकारी अस्पतालों में पहुंचे बुखार 281 मरीज
मुरादाबाद। जिले में वायरल का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि जारी है। शुक्रवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में बुखार के 281 मरीज मिले। तीन मरीजों को भर्ती भी किया गया।
सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में शुक्रवार को करीब 4220 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 245 मरीज बुखार पीड़ित पाए गए। वहीं, जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 1230 मरीज पहुंचे। इसमें बुखार के 36 मरीज मिले। तीन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।