फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four people drowned while bathing at Sambhal Haribaba Dam Gangaghat

संभल: मुंडन संस्कार में आए दो छात्रों समेत चार लोग गंगा में बहे, दो युवकों को बचाया गया, दो की तलाश जारी

Wed, 11 May 2022 08:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल।
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल। Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 May 2022 08:24 PM IST
सार

संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के किसौली निवासी मोरध्वज के बेटे कुनाल के मुंडन संस्कार में उसके रिश्तेदार व गांव वालो पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोग गंगा में नहाने लगे। जिसमें चार लोग बहने लगे। इनमें से दो लोगों को बचा लिया गया। लापता दो लोगों की तलाश में पुलिस व गोताखोर जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
Four people drowned while bathing at Sambhal Haribaba Dam Gangaghat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र में हरिबाबा बांध गंगाघाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने आए दो छात्रों समेत चार लोग बह गए। जिनमें दो लोगों को रस्सी फेंककर बचा लिया गया। जबकि छात्रों का कोई पता नहीं चला। उनकी तलाश परिजनों ने की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बाद में पुलिस और प्रशासन को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची रजपुरा थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई है। साथ ही रेस्क्यू के लिए पीएसी के जवानों को मौके पर बुलाया गया है।

विज्ञापन


बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली निवासी मोरध्वज के बेटे कुनाल का बुधवार को मुंडन संस्कार होना था। परिजन मुंडन के लिए दोपहर 12 बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के हरिबाबा बांध गंगाघाट पर पहुंचे। उनके साथ काफी रिश्तेदार और गांव के लोग भी थे। भंडारा किया जा रहा था। कुछ लोग दोपहर करीब ढाई बजे गंगा में नहाने लगे।

विज्ञापन


इसी दौरान मोरध्वज का भतीजा मुनेंद्र (17) पुत्र किशन यादव, गांव का रहने वाला विशाल (18) पुत्र अमरीश, दुर्गेश और कौशल डूबने लगे। अन्य लोगों ने चारों लोगों को डूबते हुए देखा तो मदद को रस्सी फेंकी। दुर्गेश और कौशल रस्सी पकड़कर बाहर आ गए, लेकिन मुनेंद्र और विशाल बह गए। परिजनों ने तीन बजे करीब पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर रजपुरा थाना पुलिस पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों से तलाश शुरू कराई है। देर शाम तक कोई उनका पता नहीं चल सका।

मोरध्वज ने बताया कि भंडारा किया जाना था। इसलिए गांव से छह ट्रैक्टर-ट्राली, दो कार और कई बाइकों से सवार होकर लोग गंगाघाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे की सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मुनेंद्र कक्षा 10वीं और विशाल बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed