फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   four new corona positive in sambhal

आढ़ती और दीपासराय के विद्यार्थी समेत चार कोरोना संक्रमित निकले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
four new corona positive in sambhal
संभल। जिले में चार और नए कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसमें दो प्रवासी मजदूर हैं। एक विद्यार्थी है। एक फल सब्जी का आढ़ती है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित की संख्या 116 पहुंच गई है। इन चार कोरोना संक्रमित में दो गुन्नौर तहसील के निवासी हैं। दो कोरोना संक्रमित संभल नगर के हैं।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील के गांव कोहेरा निवासी 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकली है। महिला अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ दिल्ली से टेंपो पर सवार होकर 31 मई को गुन्नौर आई थी। महिला को गुन्नौर के आश्रय स्थल में भर्ती कराया गया। कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए गए। महिला बुधवार को कोरोना पॉजिटिव निकली है और उसके परिवार के सभी सदस्य निगेटिव हैं। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के जुनावई विकास खंड के गांव धनीपुर का निवासी युवक दिल्ली एनसीआर में चाट का ठेला लगाता था। वह 30 मई को आया था और बुधवार को कोरोना संक्रमित निकला है।
विज्ञापन

संभल के दीपासराय में 17 वर्षीय किशोर पहली जून को अपने मामा के साथ मुंबई से आया था और बुधवार को कोरोना संक्रमित निकला है। वह मुंबई में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी है। इसके अलावा संभल के लाडम सराय निवासी 50 वर्षीय फल सब्जी आढ़ती को कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह मंडी समिति में आढ़त और लाडम सराय में परचून की दुकान चलाते हैं। उनकी तबीयत पहली जून को बिगड़ गई थी। उन्हें जिला अस्पताल में दिखाया गया। कोरोना आशंकित मानकर भर्ती किया गया। उपचार के साथ कोरोना की जांच हुई जिसमें वह बुधवार को पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल जिले के कोरोना आंकड़े
कुल नमूने लिए गए- 5242
कुल निगेटिव -4685
अब तक प्राप्त रिपोर्ट-4976
कोरोना संक्रमित- 116
कोरोना से जंग जीतने वाले-57
कोरोना पीड़ितों की संख्या -59
जिन केसों की रिपोर्ट प्रतीक्षित है-266
रिजेक्ट सैंपल की संख्या-175
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed